top of page
Mattress
योग विभाग योग विभाग की स्थापना वर्ष 2010 में की गई थी, जो विश्वविद्यालय की स्वास्थ्य विज्ञान विद्याशाखा के अंतर्गत संचालित है। यह विभाग योग और प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में गुणवत्ता-पूर्ण शिक्षा, शोध तथा प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु सतत् प्रयासरत है।योग विभाग के विद्यार्थी आज विभिन्न आयुष केंद्रों, आयुर्वेदिक चिकित्सालयों, विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में योग प्रशिक्षक तथा योग शिक्षक के रूप में सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।कई विद्यार्थियों ने स्वयं के योग केंद्रों की स्थापना कर, योग के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। विभाग के अनेक छात्र विदेशों में भी योग प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत हैं और कई ऑनलाइन माध्यमों से देश-विदेश में योग कक्षाएं संचालित कर रहे हैं।विभाग के अंतर्गत समय-समय पर राष्ट्रीय सेमिनार, कार्यशालाएं, तथा विश्व योग दिवस जैसे विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जो विद्यार्थियों और शोधार्थियों को अकादमिक तथा व्यावहारिक अनुभव प्रदान करते हैं।योग विभाग अकादमिक दृष्टि से भी बेहद  सशक्त रहा है — अब तक विभाग के 200 से अधिक विद्यार्थी UGC-NET परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं, जो विभाग की गुणवत्ता और मार्गदर्शन की स्पष्ट पहचान है। योग विभाग न केवल योग की शारीरिक, मानसिक ,सामाजिक और आध्यात्मिक धाराओं का गहन अध्ययन करवाता है, बल्कि विद्यार्थियों को एक सफल करियर की दिशा में भी अग्रसर करता है। योग विभाग का लक्ष्य है — योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाना तथा योग के माध्यम से समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी अग्रणी भूमिका निभाना।
f975de_113291db6cd548c0a2719a908d4b38ce~mv2.jpg
bottom of page